उत्तर प्रदेश, नोएडा: खेल परिसर में जल निकासी के बेहतर इंतजाम होंगे

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में जल निकासी के बेहतर इंतजाम होंगे। इसके लिए आरसीसी ड्रेन और पुलिया का निर्माण किया जाएगा। क्रिकेट स्टेडियम के आंतरिक हिस्से में नाली के ऊपर स्टील के कवर लगाए जाएंगे। इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार किया गया है।

शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 38 एकड़ में फैला है। मौजूदा समय में यहां जल निकासी की व्यवस्था बेहतर नहीं है। पूरे खेल परिसर का पानी जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स के कावेरी गेट की तरफ निकलता है। पास में स्थित नवादा गांव का पानी भी आता है। ऐसे में वर्षों पहले निर्मित ईंट की ड्रेन खराब हो चुकी है। इसकी वजह से जल निकासी में दिक्कत हो रही है। बीते साल सितंबर में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट मैच के दौरान बारिश होने पर मैदान में पानी जमा हो गया था। इससे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी हुई थी। इसे देखते हुए जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की तैयारी चल रही है। अधिकारी ने बताया कि विकास कार्य को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके मुताबिक ईंट की जगह पर आरसीसी ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। ड्रेन को जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स के कावेरी गेट के साथ वाईएमसीए बिल्डिंग की तरफ स्थित बड़े नाले से जोड़ा जाएगा। अभी एक ही डिस्चार्ज प्वाइंट है, जिसकी वजह से पानी निकलने में समय लगता है। दूसरे ईंट की ड्रेन में पेड़ों की जड़ और मिट्टी जमा होने से भी दिक्कत हो रही है। आपात स्थिति से निपटने के लिए पंप सेट की भी व्यवस्था होगी। बाहरी हिस्से में पुलिया निर्माण किए जाने की योजना है।

चार गेटों को संवारा जाएगा

खेल परिसर के चारों गेटों को नए सिरे से संवारने का काम किया जाएगा, ताकि यहां आने वाले खिलाड़ियों और दर्शकों को अच्छी अनुभूति हो सके। खेल की थीम पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

खेल परिसर को उत्कृष्टता केंद्र बनाने की तैयारी –

इस खेल परिसर को सेंटर फॉर एक्सीलेंस ( उत्कृष्टता केंद्र) बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए रुचि की अभिव्यक्ति (आरएफपी) जारी करने पर प्राधिकरण बोर्ड ने मुहर लगा दी है। यहां लॉन टेनिस, बॉस्केट बॉल, बैडमिंटन, स्केटिंग, फुटबॉल, क्रिकेट और मल्टी जिम आदि खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। वर्तमान समय में सिर्फ सदस्यों के लिए निर्धारित शुल्क के भुगतान पर खेल सुविधाओं का उपयोग करने का प्रावधान है। खेल एकेडमी न होने के कारण सदस्यों और आमजन को खेलों का लाभ नहीं मिल पा रहा। इसे ध्यान में रखते हुए ही शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर को उत्कृष्टता केंद्र बनाए जाने की तैयारी है। इसमें निजी क्षेत्र का सहयोग लिया जाएगा।

शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में जल निकासी सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। टेनिस कोर्ट के सौंदर्यीकरण का काम पूरा हो चुका है। यहां उपलब्ध सभी खेल सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा।

अभिषेक पाठक, ओएसडी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img