Mustafabad Building Collapse: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा, 4 की मौत, राहत कार्य जारी

Mustafabad Building Collapse: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा, 4 की मौत, राहत कार्य जारी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के शक्ति विहार गली नंबर 1 में देर रात बड़ा हादसा हो गया जब एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे की सूचना रात 2:50 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर तुरंत 8 दमकल गाड़ियां, NDRF, दिल्ली पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीमें रवाना की गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के वक्त इमारत में करीब 24 लोग मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। अब तक राहत व बचाव कार्य के दौरान मलबे से 18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें 14 को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। वहीं 4 लोगों – चांदनी, दानिश, रेशमा और नावेद – की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घटनास्थल पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, और अधिकारियों को आशंका है कि मलबे में कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं।

दिल्ली फायर सर्विस के एक कर्मी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक इमारत पूरी तरह गिर चुकी थी और चारों तरफ चीख-पुकार का माहौल था। मौके पर एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा भी मौजूद हैं, जिन्होंने बताया कि प्राथमिकता मलबे में फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द निकालने की है। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्यों में अहम सहयोग दिया है। अधिकारी लगातार जेसीबी, गैस कटर और डॉग स्क्वाड की मदद से मलबे को हटाकर तलाश अभियान चला रहे हैं।

हालांकि अभी हादसे के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जांच में भवन की संरचना और निर्माण में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने इमारत मालिक और बिल्डिंग निर्माण से जुड़े लोगों की तलाश शुरू कर दी है और हादसे की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है, वहीं इलाके में भी डर और अफरा-तफरी फैली हुई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img