उत्तर प्रदेश, नोएडा: भूखंड दिलाने के नाम पर दंपति से साढ़े छह लाख रुपये हड़पे

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। भूखंड दिलाने के नाम पर दंपति से करीब साढ़े छह लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर फेज-2 पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-70 निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले हैं और नोएडा सेक्टर-62 में नौकरी करते हैं। उन्हें एक भूखंड खरदीना था। इस सिलसिले में 27 जून 2024 को पत्नी रुकमणि दो डीलर से मिली। इसमें एक डीलर फिरासत और दूसरा शाहनवाज था। दोनों ने सलारपुर खादर में करीब 107 वर्ग गज का भूखंड दिखाया। फिरासत ने वादा कि भूखंड का 30 प्रतिशत जमा करने पर वह रजिस्ट्री करा देगा। इस पर सहमति बनी और उन्होंने आठ लाख 30 हजार 600 रुपये ऑनलाइन जमा कर दिए। इसमें एक लाख पांच हजार रुपये डीलर को दिए और बाकी सात लाख 25 हजार रुपये मालिक राजीव वर्मा को दिए। 25 जुलाई 2024 को राजीव वर्मा के साथ हमें भूखंड का एग्रीमेंट किया। यही नहीं, दोनों डीलरों के कहने पर भूखंड खरीदने के लिए बैंक से लोन कराया, जिसकी किस्त प्रति माह 13 हजार रुपये कटती रही। पीड़ित ने तीन किस्त भी जमा कराई। इन तीनों ने भूखंड पर कब्जा नहीं दिया। रुपये मांगने पर महज तीन लाख रुपये वापस किए। बाकी के छह लाख 37 हजार रुपये नहीं दिए। रुपये मांगने पर आरोपी हत्या की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने दोनों डीलर और भूखंड मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img