Noida Fire: नोएडा सेक्टर-5 में दुकान में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-5 में दुकान में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सेक्टर फेस-1 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-5 स्थित एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा कीमती सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचतीं, तो आग पास की दुकानों तक फैल सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच जारी है। शुरुआती आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है।

>>>>>>>>>>>>

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img