Delhi Crime: गोकुलपुरी का कुख्यात बदमाश इस्लाम उर्फ सोनू हथियार समेत गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

Delhi Crime: गोकुलपुरी का कुख्यात बदमाश इस्लाम उर्फ सोनू हथियार समेत गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक कुख्यात अपराधी को हथियार समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोकुलपुरी निवासी इस्लाम उर्फ सोनू के रूप में हुई है। 4 अप्रैल को स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी शमशान घाट पुलिया, कबीर नगर, मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। जांच में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वेलकम थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि इस्लाम उर्फ सोनू पर गोकुलपुरी, क्राइम ब्रांच और शहादरा थानों में आर्म्स एक्ट, एक्साइज एक्ट और चोरी सहित कुल 9 मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img