नई दिल्ली: भारत की तटीय सुरक्षा में आईसीजी की बड़ी भूमिका : संजय सेठ

नई दिल्ली, 4 अप्रैल : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि देश की तटीय सुरक्षा में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की बड़ी भूमिका है। यह तटीय सुरक्षा से लेकर समुद्र में नियम आधारित व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुद्री कानून प्रवर्तन भी सुनिश्चित करती हैं।

यह जानकारी उन्होंने कृष्ण प्रसाद टेनेटी को लिखित उत्तर में दी। सेठ के मुताबिक आईसीजी प्रतिदिन निगरानी के लिए 18-20 जहाज, 30-35 क्राफ्ट और 10-12 विमान तैनात करता है। निगरानी के प्रयास अपतटीय विकास क्षेत्र और द्वीप समूहों (अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप) से सटे समुद्र पर भी केंद्रित होते हैं। तटीय निगरानी नेटवर्क के माध्यम से तटीय क्षेत्रों की निगरानी और रिमोट ऑपरेटिंग स्टेशन और रिमोट ऑपरेटिंग सेंटर द्वारा जांच की जाती है।

पिछले 10 वर्षों के दौरान, आईसीजी ने रोकथाम और कर्मियों की पहचान स्थापित करने के लिए 3,00,296 बोर्डिंग ऑपरेशन, 153 तटीय सुरक्षा अभ्यास, 451 तटीय सुरक्षा ऑपरेशन, 458 सुरक्षा अभ्यास और 3,645 संयुक्त तटीय गश्ती उड़ानें आयोजित की हैं। इसी अवधि में आईसीजी ने भारतीय जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए कुल 179 नौकाओं को जब्त किया है और 1,683 कर्मियों को गिरफ्तार किया है। ये नौकाएं अवैध शिकार, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध आव्रजन आदि जैसी विभिन्न अवैध गतिविधियों में लगी हुई थीं। समुद्र में किसी भी घटना की सूचना देने के लिए एक टोल फ्री नंबर 1554 भी जारी किया गया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img