उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो वेस्ट के 60 पार्कों में ओपन जिम और झूले लगाने की तैयारी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी बिना पैसा खर्च किए घर के नजदीक ही अपनी सेहत सुधार सकेंगे। आवासीय सेक्टर-2, 3 व 16 सहित क्षेत्र के सभी सेक्टरों में स्थित 60 पार्कों में ओपन जिम स्थापित की जाएगी। बच्चों के खेलने के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। एक महीने में निविदा जारी कर दी जाएगी। इस पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा ईस्ट के सेक्टरों में स्थित पार्कों में जिम और झूले लगाने का काम पहले ही किया जा चुका है। फिलहाल जो उपकरण खराब हो चुके हैं,उसकी मरम्मत का काम किया जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा सभी सेक्टरों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ लोगों के घूमने- फिरने के लिए हर ब्लॉक में पार्क विकसित किए गए हैं। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण अपने पार्कों में ओपन जिम स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है,ताकि लोग घर के नजदीक बिना पैसा खर्च किए कसरत कर सकें। इसके तहत अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पार्कों में भी ओपन जिम, झूले और बेंच लगाने की तैयारी चल रही है। खर्च का आकलन करते हुए इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टरों में प्राधिकरण द्वारा विकसित किए गए पार्कों में अभी झूले, बेंच आदि की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यहां आने वाले बच्चे खेलकूद नहीं पाते। प्राधिकरण के उद्यान विभाग के उप निदेशक नथौली सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 60 पार्कों में ओपन जिम, झूले और बेंच लगाने का काम किया जाएगा। इसक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों से सैद्धांतिक मंजूरी लेकर जल्द निविदा की जाएगी। पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है।

इन सेक्टरों में ओपन जिम और झूले की व्यवस्था

प्राधिकरण द्वारा जो योजना बनाई गई है, उसके मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-2, 3, 16, 10, 12,

इकोटेक-12, टेकजोन- 4, नालेज पार्क 5 आदि सेक्टरों में स्थित पार्कों में ओपन जिम, झूले और लोगों के बैठने के लिए बेंच स्थापित की जाएगी। प्रथम चरण में 60 पार्क चिन्हित किए गए हैं।

बजट में हरियाली के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान-

शहर को हरा- भरा बनाने के लिए प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे पार्कों व हरित क्षेत्र के रखरखाव में मदद मिलेगी। प्राधिकरण ने विभिन्न सेक्टरों में स्थित 20 से अधिक थीम पार्कों के कायाकल्प की योजना बनाई है। इसके साथ ही साइंस पार्क, आयुर्वेदा पार्क व चिल्ड्रेन पार्क भी विकसित किए जाएंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img