Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में मस्जिदों-इमामों को नोटिस

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में मस्जिदों-इमामों को नोटिस
वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास हो चुका है। अब राज्यसभा में पारित करने के बाद इसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास हो चुका है। अब राज्यसभा में पारित करने के बाद इसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। राष्ट्रपति के मुहर के साथ ही कानून में बदलाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मुस्लिम समुदाय का एक वर्ग इस बिल का विरोध कर रहा है। इस बीच यूपी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। नोए़डा में तो पुलिस को माहौल बिगड़ने की इतनी आशंका है कि इमामों को नोटिस भेजकर मुचलके भरवाने शुरू कर दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के अन्य संवेदनशील स्थानों की तरह दिल्ली से सटे नोएडा में भी पुलिस ने चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बढ़ी दी है। पुलिस फोर्स में छुट्टियां भी कैंसल कर दी हैं। कोई विरोध में सड़क पर ना उतरे या किसी तरह की अनहोनी घटना न हो, इसे देखते हुए नोएडा की लगभग सभी मस्जिदो में नोटिस भेजे गए हैं। ये नोटिस मस्जिदों के इमामों या कमेटी को दिए गए हैं। पुलिस इनसे 50 हजार के मुचलके भरवा रही है।

इमामों को नोटिस

नोएडा डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि नोटिस एहतियात के रूप में भेजे गए हैं। मुचलके भरवाए जा रहे हैं। सभी मस्जिदों को नोटिस भेजे गए हैं। मस्जिदों के कर्ताधर्ता और इमाम के नाम नोटिस भेजे गए हैं। नोएडा के कार्यपालक मजिस्ट्रेट की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि शांति भंग किए जाने की प्रबल संभावना है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 130 के तहत नोटिस भेजे गए हैं।

जानिए क्या कहा गया नोटिस में
नोटिस में कहा गया है, ‘मैं कार्यपालक मजिस्ट्रेट प्रथम नोएडा गौतमबुद्धनगर निर्देश देता हूं कि विपक्षी/विपक्षीगरण उपरोक्त कारण दर्शित करें कि क्यों न उसे 6 माह तक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंकन 50 हजार रुपये के निजी बंध पत्र एवं समान धनराशि की दो प्रतिभूतियां जो स्थानीय संपन्न एवं ऐसे व्यक्तियों द्वारा निष्पादित की गई हो जो विपक्षी/विपक्षीगरण को परिशांति बनाये रखने के निमित्त उस पर पर्याप्त नियंत्रण रखने में सक्षम हों, से पाबंद किया जाए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें