उत्तर प्रदेश, नोएडा: लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन करते समय वेबसाइट हो रही क्रैश

अमर सैनी 
उत्तर प्रदेश, नोएडा।लिफ्ट रजिस्ट्रेशन करने के लिए काफी लोग आवेदन कर रहे हैं, लेकिन वेबसाइट के ठीक काम न करने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और दस्तावेज जमा करने में वेबसाइट बार-बार क्रैश हो रही है, जिससे बिल्डर प्रबंधन और अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को परेशानी हो रही है। वहीं, विभाग की वेबसाइट ठीक तरीके से काम नहीं कर रही है। जनपद में लिफ्ट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पर जिला प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एक अप्रैल से जिला प्रशासन ने लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन न करने वाली सोसाइटियों पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है, जिसको देखते हुए लोग ऑनलाइन लिफ्ट रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर रहे हैं। वहीं, सोसाइटी के बिल्डर प्रबंधन और एओए के पदाधिकारियों को लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन करने में को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन करते समय वेबसाइट द्वारा ठीक से कार्य नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते एक आवेदन करने में दो से तीन दिन का समय लग रहा है। गैलेक्सी वेगा सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सारस्वत ने बताया कि 30 मार्च से उन्होंने लिफ्ट के रजिस्ट्रेशन के लिए प्रयास कर रहे थे। 31 मार्च को उन्होंने लिफ्ट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करके फीस को जमा किया, लेकिन एक मार्च तक फार्म जमा नहीं हुआ। इस दौरान बार-बार वेबसाइट का क्रैश हो रही थी, ऐसे में उनके खाते से पैसे कटने के बाद भी रजिस्ट्रेशन ना होने पर उन्हें चिंता सताने लगी, जिसके बाद 2 अप्रैल को उन्होंने दोबारा से प्रक्रिया को शुरू किया, तब जाकर रजिस्ट्रेशन हुआ। साथ ही, वेबसाइट काफी धीमी चल रही है। वेबसाइट पर डॉक्यूमेंट अपलोड करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

रात को बैठकर करना पड़ा रजिस्ट्रेशन

ग्रीन आर्च सोसाइटी के एओए अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि उनके द्वारा सोसाइटी की सभी लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन 30 मार्च को कर दिया गया, जिससे करने में उन्हें काफी अधिक परेशानी हुई। विभाग द्वारा बनाई गई वेबसाइट काफी धीमी चल रही है। रजिस्ट्रेशन करते वक्त वेबसाइट बार-बार क्रैश हो जाती है। साथ ही, पेमेंट जमा करने पर वह अटक जाती है। वहीं, उनके सोसाइटी में लिफ्ट भी काफी अधिक है, जिसके कारण उन्हें लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन करने में 4 से 5 दिन का समय लगा। उन्होंने बताया कि दिन के समय जब लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन किया जाता तो वेबसाइट एकदम बंद या काम करना बंद कर देती। ऐसे में देर रात को बैठकर सभी लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन कराया गया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img