उत्तर प्रदेश, लखनऊ: योगी सरकार में पहले से दोगुना अधिक लोगों की आपात सहायता कर रही यूपी-112

उत्तर प्रदेश, लखनऊ, 30 मार्च : योगी सरकार में प्रदेश की आपातकालीन सेवा यूपी-112 प्रतिदिन औसतन 30,000 लोगों को आपात सहायता पहुंचा रही है। 2017 से पहले यह संख्या केवल 18,500 ही थी। अब पहले के मुकाबले दोगुने लोगों को त्वरित सहायता मिल रही है। इसी के साथ प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। यूपी-112 सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने में पुलिस रेस्पॉन्स व्हीकल (पीआरवी) विशेष तौर पर कारगर साबित हो रहे हैं जो आपात स्थितियों में तुरंत मदद पहुंचाते हैं।

पारदर्शिता के लिए बॉडी वॉर्न कैमरे बेहद कारगर
यूपी सरकार ने पुलिस कार्यवाही में पारदर्शिता लाने के लिए 6,278 पीआरवी पर तैनात कर्मियों को बॉडी वॉर्न कैमरे प्रदान किए हैं। इससे न केवल जनता के साथ पुलिस की बातचीत रिकॉर्ड हो रही है, बल्कि कर्मियों के कामकाज में भी जवाबदेही बढ़ी है।

2017 के बाद से सुरक्षा में बड़ा सुधार
2017 के बाद से यूपी-112 की आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय बदलाव आया है। अब मदद के लिए कॉल करने वालों को औसतन कम समय के भीतर सहायता मिल जाती है। इससे अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। यूपी-112 की सेवा आने वाले समय में अधिक तकनीकी सुधारों के माध्यम से और भी कारगर बनेगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img