उत्तर प्रदेश नोएडा: एचपीवी टीकाकरण अभियान आयोजित

अजीत कुमार

 उत्तर प्रदेश नोएडा। सेक्टर 31 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) नोएडा भवन में एचपीवी टीकाकरण अभियान आयोजित हुआ। इसमें फेलिक्स हॉस्पिटल्स ने गर्व के साथ एचपीवी टीकाकरण अभियान में भाग लिया। इस अभियान का नेतृत्व माननीय मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि सिंह (आईएएस, भारत सरकार एवं आकांक्षा समिति अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ने किया।

आकांक्षा समिति के सहयोग से आयोजित इस पहल का उद्देश्य युवा लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाना और समय पर टीकाकरण की आवश्यकता के प्रति जागरूक करना था। फेलिक्स हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा निवारक स्वास्थ्य देखभाल ही भविष्य की कुंजी है। यह टीकाकरण अभियान न केवल एक चिकित्सा पहल है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है। हम आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखेंगे। रोकथाम जागरूकता से शुरू होती है और कार्यवाही से सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित होता है। यह पहल ना केवल नोएडा बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है, जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता मिलेगी। अस्पताल की निदेशक डॉ. रश्मि गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं और बच्चियों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। यह टीकाकरण अभियान उनकी सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक ठोस कदम है। इस टीकाकरण अभियान के तहत लगभग 200 लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन दी गई। जो सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केवल टीकाकरण ही नहीं बल्कि उनके संपूर्ण स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी लाभार्थियों को न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट किट भी प्रदान की गई। जिसमें विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन और मल्टीविटामिन शामिल थे। यह पहल न केवल बीमारी से बचाव बल्कि समग्र स्वास्थ्य सुधार की दिशा में भी एक प्रेरणादायक कदम है। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए एचपीवी वैक्सीन एक कारगर उपाय है। ऐसे अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बेहद आवश्यक हैं। आकांक्षा समिति गौतम बुद्ध नगर की अध्यक्ष डॉ. अंकिता राज ने कहा हमारे संगठन का उद्देश्य समाज की बेटियों को स्वस्थ और सशक्त बनाना है। यह पहल एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img