उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कक्षा 9 के छात्र ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Hapur News : (शाहरुख़ खान) गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहाता बस्तीराम में 9वीं कक्षा के छात्रा का शव पेड़ पर लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मृतक के शव को देख परिजनों को सूचना दी, सूचना पर पहुंचे परिजनों में शव को देखकर कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला बस्तीराम निवासी छात्र तरुण सोमवार की सुबह घर पर मौजूद नही था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में संभावित जगहों पर पहुंचे मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। जब ग्रामीण सुबह के समय खेत की तरफ गए तो देखा एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ था। जिसकी पहचान तरुण के रूप में हुई, घटना की जानकारी लोगों ने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और बेटे के शव को देख चीख पुकार मच गई। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से की गई पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि वह कक्षा 9 का छात्र है, घर से बिना किसी बात और डांटने को लेकर घर से निकला था। लेकिन ज़ब काफ़ी देर होने के बाद घर नही आया। ज़ब उसकी तलाश की गई।

क्या बोली पुलिस
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि एक छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला है, मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन इस घटना के पीछे की वजह साफ नही बता पा रहे हैं, पुलिस इस मामले की जांच में समाने आ रहा है की परिजनों की डांट से छात्र चला गया था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img