उत्तर प्रदेश : हापुड़ डीएम के निर्देशन में सीडीओ ने ली उद्योग बंधु की मासिक बैठक, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

Hapur News : (शाहरुख़ खान) डीएम प्रेरणा शर्मा के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में सोमवार को जिलास्तरीय उद्योग बन्धु की मासिक बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से औद्योगिक क्षेत्र एमजी रोड हापुड़ पर सड़क एवं नाला निर्माण के प्रकरणों पर सीडीओ द्वारा वरिष्ठ प्रबन्धक, यूपीसीडा को प्रेषित आंगणनों पर शीघ्र कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

ये दिए निर्देश
बैठक में गांव पटना स्थित इकाईयों की जल निकासी हेतु अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत की संयुक्त टीम का गठन करते हुए तकनीकी सर्वेक्षण कराए जाने हेतु निर्देशित किया, ताकि जल निकासी की समस्या का समाधान सम्भव हो सके। वहीं इसी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने व्यापार बंधु की शिकायत को मार्च माह के अंत तक समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद
इस दौरान बैठक में उपायुक्त उद्योग, उपजिलाधिकारी धौलाना, क्षेत्राधिकारी धौलाना, विद्युत विभाग, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, यूपीसीडा के अधिकारियों के साथ-साथ, विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा उद्यमी बैठक में उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img