Illegal Bangladeshi In Delhi: दिल्ली में सात अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए, नदी के रास्ते की थी घुसपैठ

Illegal Bangladeshi In Delhi: दिल्ली में सात अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए, नदी के रास्ते की थी घुसपैठ

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे सात बांग्लादेशी नागरिकों को पूर्वी जिले में पकड़ा है। सभी घुसपैठिए नदी के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे और लंबे समय से अलग-अलग जगहों पर रह रहे थे। डीसीपी अभिषेक धानिया के अनुसार, ये लोग अपनी पहचान छिपाकर राजधानी में रह रहे थे। पुलिस अब इन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया में जुटी है।

बताया जा रहा है कि ये बांग्लादेशी मात्र 4000 रुपये देकर एजेंट के जरिये भारत में दाखिल हुए थे। एजेंट तार की बाड़ काटकर इन्हें भारत की सीमा पार कराता था। पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी, लेकिन ये बार-बार ठिकाने बदलते रहे।

इसी तरह, दक्षिण-पश्चिम जिले के आरके पुरम थाना क्षेत्र में भी एक अवैध बांग्लादेशी अफाजुद्दीन गाजी को गिरफ्तार किया गया है। उसने 2022 में बेनापोल-पेट्रापोल सीमा पार कर भारत में प्रवेश किया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह दिल्ली में कूड़ा बीनने और स्क्रैप खरीदने का काम करता था।

पुलिस ने 13 मार्च को सूचना के आधार पर उसे मोहम्मदपुर गांव से गिरफ्तार किया। पहले उसने खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना असली नाम और पता कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस उसे डिपोर्ट करने की कार्रवाई कर रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img