उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स का काम अटका

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-151ए में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स का काम फिर रूक गया है। बताया जा रहा है कि जमीन का अधिग्रहण नहीं होने पर काम को रोका गया है। इससे पहले भी कई बार इसी वजह से काम रोका गया था। बताया जा रहा है कि नोएडा अथॉरिटी जिला प्रशासन के जरिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया करा रहा है। किसानों से जमीन के दाम को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। किसान मौजूदा समय के रेट से मुआवजा मांग रहे हैं। जबकि प्रशासन ऐसा नहीं कर रहा है।
नोएडा के सेक्टर-151ए में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के लिए अथॉरिटी अभी पूरी जमीन का अधिग्रहण नहीं कर पाया है। अथॉरिटी जिला प्रशासन के माध्यम से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया करा रहा है। ऐसे में इस योजना को पूरा होने में समय लगेगा। इस प्रक्रिया में करीब छह माह का समय लग सकता है। अभी तक इसका करीब 68 फीसदी काम पूरा हो चुका है। हालांकि प्राधिकरण का कहना है कि जिस क्षेत्र में जमीन नहीं मिली है, उसे छोड़कर बाकी काम पूरा किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी को दो किस्तें दी जा चुकी हैं। जुलाई 2021 में गोल्फ कोर्स का काम शुरू हुआ था। उस समय प्राधिकरण के अधिकारियों ने दावा किया था कि डेढ़ साल में 2022 के अंत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन अभी तक इसका 32 फीसदी से ज्यादा काम अधूरा है। इसकी वजह यह है कि पहले ठेकेदार ने पिछले साल कई महीनों तक काम बंद रखा था। इसके अलावा प्राधिकरण इस प्रोजेक्ट के लिए पूरी जमीन लेने में असफल साबित हो रहा है। कई बार प्रक्रिया करने के बाद भी प्राधिकरण किसानों से आपसी सहमति से जमीन नहीं ले पाया है।

2.5 हेक्टेयर जमीन ली जानी है
इस प्रोजेक्ट के लिए कामबख्शपुर गांव की करीब ढाई हेक्टेयर जमीन ली जानी है। इस जमीन पर गोल्फ कोर्स का मैदान और अन्य चीजों का निर्माण होना है। नोटिस देने के बाद भी काम की गति नहीं बढ़ी। वर्ष 2024 में गोल्फ कोर्स का काम बेहद धीमी गति से चला। निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण काम में तेजी नहीं आ सकी। प्राधिकरण ने एजेंसी को दो-तीन बार नोटिस भी जारी किया। इसके बावजूद अभी तक काम में तेजी नहीं आई है।

निर्माण के लिए किस्त जारी
इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने निर्माण कंपनी को दो किस्तें जारी कर दी हैं। पहली किस्त 25 लाख रुपये और दूसरी किस्त 47 लाख रुपये कंपनी को जारी कर दी गई है। इसके अलावा जल्द ही लोगों के लिए फिर से सदस्यता खोल दी जाएगी। गोल्फ कोर्स की सदस्यता 10 लाख रुपये है। इसे तीन किस्तों में जमा किया जा सकता है।

140 करोड़ से बन रहा गोल्फ कोर्स
बता दें कि जुलाई 2021 में इस परियोजना की शुरुआत हुई थी। इसका 68 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसका निर्माण जून 2025 में पूरा होना है। जमीन न मिलने के कारण योजना में करीब 11 करोड़ रुपये का अंतर आ गया था। अब इसकी लागत 140 करोड़ हो गई है। इसमें 107 करोड़ से सिविल कार्य होगा। 20 करोड़ से विद्युत कार्य तथा 12 करोड़ की लागत से बागवानी कार्य किया जाएगा। योजना का कुल क्षेत्रफल करीब 113.87 एकड़ है। 113 एकड़ में गोल्फ कोर्स बनाया जा रहा है 94.369 एकड़ में गोल्फ क्षेत्र 6.895 एकड़ में क्लब एवं पार्किंग क्षेत्र 7.910 एकड़ में ड्राइविंग रेंज क्षेत्र 4.702 एकड़ में एनटी लाइन क्षेत्र 9.289 एकड़ में हेलीपोर्ट 4.614 एकड़ में हेलीपोर्ट एप्रोच रोड क्षेत्र बनाया जा रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img