Faridabad Crime: फरीदाबाद में होली पर शराब के नशे में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Faridabad Crime: फरीदाबाद में होली पर शराब के नशे में युवक की पीट-पीटकर हत्या

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के संजय कॉलोनी में होली के दिन जश्न के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने 22 वर्षीय सूरज नामक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना संजय कॉलोनी 33 फीट रोड, गली नंबर 40 में हुई, जब सूरज पड़ोस में हो रहे झगड़े को शांत कराने गया था।

मृतक के भाई सत्येंद्र के अनुसार, झगड़े के दौरान सूरज ने दोनों पक्षों के बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन विवाद में शामिल लोगों ने उसी पर लात-घूंसों और थप्पड़ों की बौछार कर दी। इस हमले में सूरज को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि हमले में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं, जो सीसीटीवी फुटेज में सूरज को पीटते हुए नजर आ रही हैं। घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। जब तक परिवार के सदस्य वहां पहुंचे, तब तक सूरज गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि सूरज ने शराब पी रखी थी और वह उन लोगों के पास शराब पीने के लिए गया था, जिनसे उसकी बहस हो गई। इसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई और कुछ युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर कुछ नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img