Noida: नोएडा में नकलबाज गिरोह का पर्दाफाश, परीक्षा में हेराफेरी करने वाले दो गिरफ्तार

Noida: नोएडा में नकलबाज गिरोह का पर्दाफाश, परीक्षा में हेराफेरी करने वाले दो गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में आरपीएफ कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने आईओन डिजिटल जोन, सेक्टर-62 में परीक्षा देते हुए एक परीक्षार्थी और परीक्षा केंद्र में काम करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार परीक्षार्थी आजाद अपने कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर बाहर बैठे व्यक्ति से उत्तर प्राप्त कर रहा था। उसने अपनी बेंच के नीचे एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी छिपा रखा था। परीक्षा निरीक्षक को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद तलाशी लेने पर पूरा मामला उजागर हो गया।

पुलिस जांच में पता चला कि इस साजिश में परीक्षा केंद्र में कार्यरत कर्मचारी अर्जुन डागर भी शामिल था। उसने पैसे लेकर परीक्षार्थी को नकल के लिए डिवाइस उपलब्ध कराई थी। गिरोह ने इस काम के लिए लाखों रुपये की डील की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस गिरोह ने कितने अन्य परीक्षार्थियों को नकल कराने में मदद की है। नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने कहा कि परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img