Delhi Crime: शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों को गांजा सप्लाई करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार

Delhi Crime: शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों को गांजा सप्लाई करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली की स्पेशल स्टाफ टीम ने मयूर विहार इलाके के मयूर प्लेस बस स्टॉप के पास से तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 11 किलो हाई क्वालिटी गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक शारदा यूनिवर्सिटी में बीटेक थर्ड ईयर का छात्र है, जबकि एक विदेशी नागरिक भी शामिल है। डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि आरोपियों की पहचान मयूर विहार निवासी चिराग जैन, ग्रेटर नोएडा निवासी अमन और विदेशी नागरिक मोहम्मद मुनीर के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसमें एसआई अनिल, एसआई विकास, एएसआई राजकुमार, हेड कांस्टेबल सरोज कुमार, हेमंत, रोहित, मुनेंद्र, विनय, हिमांशु और नरेश सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

स्पेशल स्टाफ को 8 मार्च को सूचना मिली थी कि चिराग जैन और अमन पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से दिल्ली में गांजा तस्करी कर शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों को सप्लाई करते हैं। इनकी मयूर प्लेस बस स्टॉप के पास मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया और 8 मार्च की रात करीब 1:40 बजे स्कूटी से पहुंचे चिराग और अमन को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद तलाशी में आरोपियों के पास से करीब 11 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ मयूर विहार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इनका नेटवर्क कितना बड़ा है और दिल्ली-एनसीआर में और किन-किन जगहों पर ये ड्रग्स सप्लाई करते थे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img