Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Delhi Crime: दिल्ली के शादी समारोहों में चोरी करने वाला ‘बैंड बाजा बारात’ गैंग गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के शादी समारोहों में चोरी करने वाला ‘बैंड बाजा बारात’ गैंग गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शादी समारोहों में चोरी करने वाले कुख्यात ‘बैंड बाजा बारात’ गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के चार सदस्यों को शास्त्री पार्क इलाके से गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। यह गैंग शादी समारोहों में मेहमान बनकर घुसता था और मौका मिलते ही शगुन, गहने और नकदी से भरे बैग चोरी कर फरार हो जाता था। क्राइम ब्रांच के डीसीपी अपूर्वा गुप्ता के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अज्जू, कुलजीत और कल्लू के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। इनके पास से नकदी, ज्वेलरी और एक मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस जांच में पता चला कि यह गैंग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से संचालित होता था और दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सक्रिय था।

गिरोह का सरगना गरीब परिवारों को लालच देकर उनके बच्चों को अपने साथ ले जाता था और सालाना 10 से 12 लाख रुपये देने का झांसा देता था। इन बच्चों को विशेष ट्रेनिंग दी जाती थी ताकि वे बिना शक के शादी समारोह में चोरी कर सकें। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गैंग के सदस्य शादी समारोह में घंटों बिताते थे, अच्छे कपड़े पहनकर मेहमानों की तरह खाना खाते थे और सही मौके की तलाश में रहते थे। चोरी के बाद वे तुरंत फरार हो जाते थे। गिरोह में महिलाएं भी शामिल थीं, जो बच्चों की देखभाल का बहाना बनाकर चोरी को अंजाम देती थीं। फिलहाल, पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें