Noida Crime: नोएडा में सोशल मीडिया पर प्रचार के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में सोशल मीडिया पर प्रचार के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा की थाना सेक्टर 63 पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर उत्पादकों के प्रोडक्ट का प्रचार करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में डिजिटल और दस्तावेजी सामग्री बरामद की है, जिसमें 10 लैपटॉप, 2 कंप्यूटर, 10 मोबाइल, 1 प्रिंटर, 6 स्क्रिप्ट, 4 मोहर, 50 सर्टिफिकेट, 17 नोटपैड, 2 सील्ड, 1 नेमप्लेट और 2 चेकबुक शामिल हैं।

यह गिरोह इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उत्पादकों को सस्ते प्रचार का झांसा देकर ठगी करता था। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस आगे की जांच में जुटी है। इस मामले पर सेंट्रल नोएडा डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि पुलिस साइबर ठगी से जुड़े मामलों में सतर्कता से कार्रवाई कर रही है और ऐसे गिरोहों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img