नई दिल्ली: 100 दिन के अंदर स्वास्थ्य सेवाओं में दिखेगा बड़ा बदलाव : पंकज सिंह

नई दिल्ली, 6 मार्च : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अगले 100 दिन में दिल्ली वालों को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल सरकार की किसी भी स्वास्थ्य योजना को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। चूंकि उनकी सभी योजनाएं करप्ट है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले की सरकार ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं होने दिया था। इस योजना को लागू करने के लिए केंद्र सरकार के साथ बहुत जल्द एक एमओयू साइन किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी काम पर लगे हुए हैं। इस योजना के तहत लाभार्थी को 10 लाख रुपए तक के इलाज मुहैया हो सकेंगे। 10 में 5 लाख रुपए का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी और 5 लाख रुपए के इलाज का खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। डॉ सिंह ने कहा, सीएजी की रिपोर्ट से पता चला है कि पहले की आम आदमी पार्टी की सरकार ने ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को दवा का टेंडर दिया हुआ था। लेकिन, हम दिल्ली के लोगों को अच्छी दवा देंगे।

ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत निजी अस्पतालों में इलाज
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में प्राइवेट अस्पतालों को 10% मरीजों को ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग) कोटे के तहत भर्ती करना होता है। इसके साथ ही 25 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस कोटे के मरीजों को ओपीडी में देखना होता है। इस नियम को दिल्ली के सभी निजी अस्पतालों में सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो अस्पताल ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत मरीजों का इलाज नहीं करेगा, उसकी कमाई की जांच नोडल अधिकारी हर तीन महीने में करेंगे।

खोले जाएंगे जच्चा-बच्चा केंद्र
डॉ पंकज सिंह ने कहा कि करीब 20 प्रतिशत बच्चे दिल्ली में अभी भी अस्पताल में जन्म नहीं लेते हैं। वह घर पर ही जन्म लेते हैं। इससे मां और बच्चे दोनों की जान को खतरा रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली में जच्चा-बच्चा केंद्र खोला जाएगा, जिससे महिलाओं व नवजात शिशुओं को इलाज कराने में आसानी होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में 2500 मोहल्ला क्लीनिक रेंट पर हैं। इन सभी का रेंट एग्रीमेंट खत्म किया जाएगा। इसके बाद, दिल्ली सरकार नए सिरे से इस तरह के क्लीनिक खोलेगी, जिससे लोगों को इलाज मिल सकेगा।

दिल्ली में चलेगी मोबाइल डेंटल वैन
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में 10 मोबाइल डेंटल वैन चलाए जाएंगे, जो दिल्ली में जगह-जगह जाकर लोगों का इलाज करेंगी। इससे लोगों को दांत से संबंधित इलाज में सहूलियत मिलेगी। लोगों को दांत के इलाज के लिए अस्पताल नहीं जाना होगा। ये वैन दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को इलाज देंगी। बाद में इन वैन की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img