NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 15 की मौत, DCP ने दिए जांच के आदेश

NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 15 की मौत, DCP ने दिए जांच के आदेश

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुए दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। स्टेशन पर अचानक बढ़ी भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे मची भगदड़ में लोगों की जान चली गई। इस घटना को लेकर डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा ने बड़ा बयान दिया है।

डीसीपी मल्होत्रा ने बताया कि प्रशासन को पहले से भीड़ की आशंका थी, लेकिन स्थिति अचानक बिगड़ गई और हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा इस घटना की तथ्य-खोज की जाएगी और जांच के बाद भगदड़ के कारणों का पता चलेगा।

हादसे के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि भीड़ नियंत्रण में लापरवाही बरती गई, जिससे यह भयावह स्थिति बनी। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img