पंजाब पुलिस ने राज्य की सड़कों को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए सेव लाइफ इंडिया के साथ समझौता किया

पंजाब पुलिस ने राज्य की सड़कों को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए सेव लाइफ इंडिया के साथ समझौता किया

— इस समझौते पर एडीजीपी ट्रैफिक ए.एस. राय और सेव लाइफ फाउंडेशन के संस्थापक पीयूष तिवारी ने किए हस्ताक्षर

— दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वैज्ञानिक जांच, ब्लैक स्पॉट की पहचान और लक्षित हस्तक्षेप पर ध्यान केंद्रित करना इस समझौते का उद्देश्य है: डीजीपी पंजाब गौरव यादव

चंडीगढ़, 10 फरवरी:

राज्यभर में सड़कों पर आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस ने सड़क सुरक्षा के लिए डेटा-आधारित दृष्टिकोण लागू करने हेतु सेव लाइफ इंडिया के साथ समझौता किया है।

आज यहां पंजाब पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा ए.एस. राय तथा सेव लाइफ फाउंडेशन के संस्थापक पीयूष तिवारी द्वारा इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि यह समझौता दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जांच करने, ब्लैक स्पॉट की पहचान करने और लक्षित हस्तक्षेप पर केंद्रित होगा। उन्होंने आगे बताया कि ट्रैफिक कर्मियों को दुर्घटनाओं के विश्लेषण से संबंधित उन्नत तकनीकों में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे इस सहयोग के तहत नियमों को लागू करने और प्रभावी सड़क सुरक्षा उपायों को लागू करने की उनकी क्षमता में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि प्रमाण-आधारित उपायों के माध्यम से हम राज्यभर में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में महत्वपूर्ण कमी लाने और कीमती जानें बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस सक्रिय दृष्टिकोण का उद्देश्य न केवल सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना है, बल्कि सड़कों पर आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों के बीच जवाबदेही और जागरूकता को भी प्रोत्साहित करना है।

एडीजीपी ट्रैफिक ए.एस. राय ने कहा कि पंजाब पुलिस पेशेवर पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है ताकि पंजाब के लोग सड़कों पर यात्रा करते समय सुरक्षित महसूस कर सकें। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब ही एक ऐसा राज्य है जिसने पूरे भारत में बढ़ती दुर्घटनाओं की प्रवृत्ति को बदला है। उन्होंने आगे बताया कि सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) के अधीन आने वाले क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या में 48% की कमी आई है, जबकि राज्यभर में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 5% की कमी आई है। वहीं, इसी अवधि में देश के अन्य हिस्सों में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की दर लगभग दोगुनी हो गई है।

गौरतलब है कि सेव लाइफ फाउंडेशन भारत और अन्य स्थानों पर सड़क सुरक्षा और ट्रॉमा केयर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर समाधान प्रदान करके, विशेष रूप से गरीब समुदायों में मौतों और चोटों को कम करने पर ध्यान केंद्रित करके, सड़क दुर्घटनाओं में कीमती जानें बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img