उत्तर प्रदेश, नोएडा: गैंगस्टर की थार जब्त

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना फेस 2 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत आपराधिक गतिविधियों द्वारा अर्जित धन से खरीदी गई थार गाड़ी को जब्त किया है। इस गाड़ी की अनुमानित कीमत 12,84,999 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की और आरोपी योगेश शर्मा की थार गाड़ी को जब्त कर लिया। योगेश शर्मा वह गैंग लीडर है, जिसने एक दफ्तर खोलकर लोगों को एयरलाइंस में नौकरी दिलाने और मुद्रा लोन के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की थी।
पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर 63, नोएडा पर गैंगस्टर एक्ट के तहत योगेश शर्मा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच थाना फेस 2 पुलिस कर रही थी। पुलिस ने जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पाया कि आरोपी योगेश शर्मा एक संगठित और सक्रिय आपराधिक गैंग का लीडर है। उसने अपनी आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से थार गाड़ी खरीदी थी। पुलिस ने बताया कि योगेश शर्मा ने एयरलाइंस में नौकरी दिलाने और मुद्रा लोन योजना के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी लोगों से की थी। गैंग लीडर योगेश शर्मा ने इन आपराधिक कार्यों को संचालित करने के लिए सेक्टर 63 के डी-215 बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर ऑफिस नंबर टी-4 खोला था, जहां नौकरी दिलाने और लोन योजना के नाम पर धन वसूला करता था। पुलिस ने बताया कि योगेश शर्मा पहले ही जेल में बंद है और उसके खिलाफ विभिन्न मामलों की जांच जारी है। थाना प्रभारी फेस-2 और पुलिस बल ने अभियुक्त की गाड़ी को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img