नई दिल्ली: कैंसर सर्वाइवर ने फैशन शो में लिया भाग, रैंप पर किया वॉक

नई दिल्ली, 3 फरवरी : कैंसर सर्वाइवर की हिम्मत व हौंसले का जश्न मनाने के लिए सोमवार को फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने फैशन शो का आयोजन किया।

विश्व कैंसर दिवस के मौके पर आयोजित फैशन शो में कैंसर सरवाइवर्स ने फैशन जगत के मॉडल की तरह रैम्प पर वॉक किया। ये सभी कैंसर महारोग को अपनी संकल्प शक्ति और साहस के दम पर पछाड़ चुके हैं। उनके साथ इस मौके पर फोर्टिस गुरुग्राम के लगभग 10 आंकोलॉजिस्ट भी मौजूद थे जिन्होंने उनकी रिकवरी के सफर में कैंसर को बराबर की टक्कर दी थी। यह फैशन शो इन योद्धाओं के इरादों का जश्न तो था ही। साथ ही, आगामी 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के मद्देनज़र कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाला आयोजन भी था।

फोर्टिस गुरुग्राम के फेसिलिटी डायरेक्टर यश रावत ने कहा, देश में कैंसर के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आने वाले वर्षों में भारत को कैंसर के खिलाफ भारी युद्ध छेड़ना पड़ सकता है। इससे बचाव के लिए उचित खान -पान और लक्षण सामने आने पर अर्ली डिटेक्शन बेहद जरुरी है। इस फैशन शो में फोर्टिस गुरुग्राम के साथ पर्ल एकेडमी ने भी योगदान दिया। इस दौरान कैंसर सरवाइवर आलोक गोयनका ने बताया, मैंने जिंदगी के प्रति उसी उत्साह और उमंग को दोबारा वापस पा लिया है, जो मुझे लगा था कि मैं खो चुका हूं।

एक अन्य सरवाइवर सीमा कुमारी ने कहा, उम्मीद उस किरण की तरह है जिसने मुझे सबसे अंधकारमय दौर में राह दिखाई। यह केवल एक अहसास नहीं है बल्कि उस उत्साह की खुराक की तरह है जो आपको लड़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित करती है, भले ही रास्ता कितनी भी दुश्वारियों से भरा क्यों न हो। उधर, एक अन्य कैंसर सरवाइवर और मोटरसाइक्लिस्ट संजय डावर ने कहा, सरवाइवल का मतलब यह नहीं कि केवल जिंदा रहा जाए, बल्कि यह उत्साहपूर्वक जिंदगी जीने का नाम है। हर दिन एक नई राइड का अवसर लेकर आता है, जो आपको अपने डर का गियर शिफ्ट करने के लिए प्रेरित करता है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img