मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की

शिमला 2 फरवरी, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर में सोलन जिला के विधायकों के साथ बैठक की और जिला से संबंधित विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने विधायकों से हर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी और फीडबैक ली। उन्होंने कहा कि जिला में निर्माणाधीन सभी परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए जन-प्रतिनिधियों को निरंतर प्रयास करने चाहिए। मुख्यमंत्री ने विधायकों से जिला की भावी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि नवीन परियोजनाओं में नवाचार को विशेष अधिमान दिया जाना चाहिए और उनकी परिकल्पना ‘हरित राज्य’ दृष्टिकोण से की जानी चाहिए।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण व राज्य के समग्र विकास के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक सुनिश्चित करने के लिए विधायकों से निरंतर सार्थक प्रयास करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए अनेक पहल की हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन योजनाएं व कार्यक्रम कार्यान्वित किए जा रहे हैं। सरकार के इन प्रयासों को फलीभूत करने के लिए लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सोलन जिला का प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने में अहम योगदान है। प्रदेश सरकार सोलन जिला का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में विधायक राम कुमार चौधरी, संजय अवस्थी, विनोद सुल्तानपुरी और हरदीप सिंह बावा उपस्थित थे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img