उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए जिलाधिकारी से चर्चा

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने बुधवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा से मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन ने आरटीई दाखिला प्रक्रिया में बड़े स्तर पर खामियों का आरोप लगा उन्हें दूर करने को लेकर चर्चा की। एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी और सचिव अनिल सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान निजी स्कूलों के कॉपी-किताब, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म तथा फीस के नाम पर अभिभावकों से हो रही लूट के बारे में भी बताया और इस पर अंकुश लगाने का अनुरोध किया। आरटीई के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में सीटों की सही मैपिंग करने, दाखिला नहीं लेने वाले स्कूलों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी अपील की। साथ ही प्रदेश सरकार के माध्यम से आरटीई के दाखिले आठवीं से बढ़ाकर 12वीं तक करवाने का सुझाव देने और आरटीई में आवेदन के लिए दुर्बल वर्ग की आय सालाना एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने की संस्तुति का भी निवेदन किया। एसोसिएशन के मुताबिक जिलाधिकारी ने जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और आरटीई दाखिलों को सुगम बनाने के लिए मिलकर काम करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर साधना सिंह, धर्मेंद्र यादव, पवन शर्मा, राजू, कौशलेंद्र, सुमित, नरेश, श्रीकांत, रामभूल, मीनू, राहुल आदि मौजूद रहे।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img