Delhi Elections: सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगोलपुरी विधानसभा में भाजपा के लिए किया प्रचार
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र विभिन्न राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं, और इस कड़ी में मंगोलपुरी विधानसभा में एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। इस जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर पहुंचे, जहां उनका चांदी का मुकुट पहनकर भव्य स्वागत किया गया।
सांसद अनुराग ठाकुर ने मंच से आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, और केजरीवाल सरकार ने महिला संसद को अपने घर बुलवाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल ने यमुना नदी को गंदा कर दिया और दिल्ली के वातावरण को प्रदूषित कर दिया, जिसके कारण शहर में आपातकाल जैसे हालात पैदा हो गए।
अनुराग ठाकुर ने दिल्लीवासियों से भाजपा के प्रत्याशी राजकुमार चौहान के लिए वोट देने की अपील की और यह दावा किया कि दिल्ली में जल्द ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा की नीतियों और कार्यों को जनता के सामने रखा और भरोसा जताया कि भाजपा के नेतृत्व में दिल्ली में बदलाव आएगा।


