उत्तर प्रदेश, नोएडा: मारपीट और अपहरण की कोशिश करने का आरोप

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाले एक युवक ने हथियारबंद दो लोगों पर मारपीट और कार में अपहरण की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी कार भी छीनने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ग्रेनो वेस्ट के ग्रीन आर्क सोसाइटी में रहने वाले अमित गिरी ने पुलिस से शिकायत की है। अमित गिरी का आरोप है कि वह सोमवार की देर शाम अपनी कार से छोटी मिलक स्थित बाजार में खरीदारी करने गए थे। इस बीच उन्होंने अपनी कार शनि मंदिर के पास खड़ी की थी। वह सामान लेकर वापस कार के समीप पहुंचे तो हथियारबंद दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। मारपीट करने लगे और अपहरण करने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी कार लेकर भागने की कोशिश की। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img