उत्तर प्रदेश,  गाजियाबाद: डॉक्टर-केमिस्ट ने 6 क्लास के बच्चे से किया कुकर्म, गंदा वीडियो भी बनाया

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश,  गाजियाबाद।गाजियाबाद के लोनी इलाके में छठी क्लास में पढ़ने वाले किशोर से कथित तौर पर एक डॉक्टर और मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा सामूहिक कुकर्म करने का मामला सामने आया है। यह शर्मनाक घटना गुरुवार की है। आरोपियों ने कुकर्म के दौरान पीड़ित छात्र का अश्लील वीडियो भी बना लिया और पुलिस में इसकी शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में की एक कॉलोनी में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर छठी क्लास में पढ़ता है। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया था। इस पर उन्होंने अपने बेटे को पास के क्लीनिक से बीपी नापने की मशीन मंगाने के लिए भेजा था। आरोप है कि क्लीनिक के संचालक दीपक और क्लीनिक के सामने मेडिकल स्टोर चलाने वाले चांदु ने उनके बेटे को क्लीनिक में खींच लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उन दोनों ने नाबालिग से सामूहिक कुकर्म किया और इसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।वारदात के बाद आरोपियों ने किशोर को पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वहां भगा दिया। पीड़ित बच्चे ने घर आकर मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद किशोर की मां ने थाने जाकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पड़ोसी युवक पर मासूम से दुष्कर्म का आरोप
वहीं, एक अन्य मामले में गाजियाबाद के ही लिंक रोड थाना क्षेत्र में रहने वाली 10 साल की बच्ची के साथ एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि 10 वर्षीय बेटी ने गुरुवार को जानकारी दी कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ गंदा काम किया है, जिसके चलते खून बह रहा है। घटना दो दिन पहले की है। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img