बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल का वर्ष 2025 का कैलेंडर जारी

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल का वर्ष 2025 का कैलेंडर जारी

चंडीगढ़, 10 जनवरी

पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) का वर्ष 2025 का कैलेंडर जारी किया।

पीएसपीसीएल के कैलेंडर में श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट, गोइंदवाल साहिब की तस्वीर के साथ-साथ निगम में नव-नियुक्त कर्मचारियों को शामिल करने के लिए आयोजित समारोह की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा, इसमें एक शानदार सोलर ट्री भी दिखाया गया है, जो नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति निगम की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।दूसरी तरफ , पीएसटीसीएल का कैलेंडर राज्य में पावर ट्रांसमिशन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से अपनाई गई नई पहलों को दर्शाता है।

इन कैलेंडरों को जारी करते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल दोनों को उनकी सराहनीय पहलों के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2025 के इन कैलेंडरों में दिखाया गया हर दिन दोनों निगमों के निरंतर प्रयासों और समर्पण का प्रमाण होगा।

बिजली मंत्री ने कहा कि पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल द्वारा की गई पहल केवल कैलेंडर के माध्यम से तारीखें दिखाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये पंजाब के लोगों के विकास और कल्याण के प्रति इन निगमों की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने राज्य के बिजली क्षेत्र को आगे बढ़ाने में इन निगमों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि अपनी क्षमता को निरंतर मजबूत करने के प्रयासों के माध्यम से ये यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वर्ष का हर दिन राज्य के लोगों के कल्याण और विकास में योगदान देने का हिस्सा बने।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव (बिजली) अजोए कुमार सिन्हा, पीएसपीसीएल के सीएमडी इंजीनियर बलदेव सिंह सरां और पीएसपीसीएल के निदेशक प्रशासन जसबीर सिंह सुरसिंह भी उपस्थित थे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img