आशियाने की मरम्मत एवं शहर के अन्य मुद्दों के लिए विधायक चंद्र मोहन एवं कांग्रेसी पार्षद मिले एचएसवीपी के प्रशासक से

आशियाने की मरम्मत एवं शहर के अन्य मुद्दों के लिए विधायक चंद्र मोहन एवं कांग्रेसी पार्षद मिले एचएसवीपी के प्रशासक से

पंचकूला, 9 जनवरी : पंचकूला के विधायक चंद्र मोहन एवं व कांग्रेसी पार्षदों ने एचएसवीपी पंचकूला के प्रशासक से मिलकर आशियाने की मरम्मत करवाने का मांग पत्र दिया । इसके साथ ही पार्षदों ने शहर के अन्य मुद्दों जैसे सीवरेज सिस्टम, ड्रेनेज सिस्टम, इंदिरा एवं राजीव कालोनी के नाले के ऊपर पैदल राहगीरों के लिए पुल बनाने आदि की मांगों के लिए विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने सैकटर 20 में पीने के पानी के लिए ट्यूबवेल की राजीव एवं इंदिरा कॉलोनी में पब्लिक टॉयलेट, गलियों, सटरीट लाइट और पीने के पानी के ट्यूबवेल लगाने की मांग की गई।

परशासक ने विधायक एवं पार्षदों के मांग पत्र पर एक्सईएन को बुला कर मामले की जानकारी ली और शहर के विकास के मुद्दों पर विधायक चंद्र मोहन एवं पार्षदों को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द ही निवारण किया जाऐगा।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आर के ककड, अरुण मादरा, सलीम खान, नवीन बंसल एडवोकेट, संदीप सोही, ऊषा रानी, गौतम प्रसाद, ओम शुक्ला एवं मनीष छाछिया भी मौजूद रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img