उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। बारिश के मौसम के चलते बदमाशों की शामत आ गई है। जगह- जगह हो रही फिसलन में फंसकर कहीं बदमाशों की स्कूटी फिसल जाती है तो कहीं बाइक। शुक्रवार देर रात टीला मोड़ थानाक्षेत्र में पुलिस चेकिंग से बचकर भाग रहे भूरा की बाइक फिसल गई तो शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात बदमाशों की स्कूटी फिसलन के चलते बेकाबू हो गई। आधी रात के बाद विजयनगर में बाइक सवार बदमाशों के साथ भी वही हुआ। खैर, शनिवार- रविवार रात में विजयनगर और शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में हुई दो मुठभेड़ों में दो बदमाश पुलिस की गोली से लंगड़े होने के बाद गिरफ्तार किए गए, दोनों का एक- एक साथी भी पुलिस ने दबोच लिया। चारों शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद लोगों को अपराध से राहत की उम्मीद तो करनी ही चाहिए।

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि शनिवार देर रात शालीमार गार्डन थाना पुलिस राजेंद्र नगर सेक्टर-तीन के जीडीए मार्केट पर चेकिंग कर रही थी। वजीराबाद रोड की ओर से डीएवी कट पर तभी एक स्कूटी पर दो युवक आते दिखे, पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों ने मुड़कर वजीराबाद रोड की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों की स्कूटी वजीराबाद रोड से पहले ही फिसलकर गिर गई। पुलिस से घिरते देख बदमाशों ने सीधे गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा मौके से फरार हो गया। एसीपी सलोनी अग्रवाल के मुताबिक पूछताछ पर पुलिस की गोली से घायल युवक ने अपना नाम मंसूर खान उर्फ राजू पुत्र मंजूर निवासी शहीदनगर बताया। पुलिस के पीछा करने पर कुछ ही दूरी पर पकड़े गए मंसूर के साथी ने अपना नाम वाजिद उर्फ दानिश पुत्र शमी आलम, निवासी राजीव कालोनी, डीएलएफ बताया। घायल मंसूर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच करने पर मंसूर उर्फ राजू के खिलाफ दिल्ली- एनसीआर में आधा दर्जन मुकदमें दर्ज मिले हैं, जबकि वाजिद एक दर्जन लूट और चोरी के मामलों में नामजद रहा है।

विजयनगर में ‌बिजलीघर चौराहे के पास मुठभेड़
एसीपी रितेश त्रिपाठी के मुताबिक कमिश्नरेट पुलिस के विशेष चेकिंग अभियान में आधी रात के बाद विजयनगर थाना पुलिस ने बिजलीघर चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया लेकिन युवक डीपीएस की ओर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने शक होने पर बाइक का पीछा किया। दूसरी ओर सिद्धार्थ विहार पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम को भी सूचित किया गया। सर्विस लेन पर दोनों ओर से पुलिस से घिरने पर बदमाशों की बाइक हड़बड़ी में फिसलकर गिर गई। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में जा लगी, पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के साथ ही बाइक चला रहे युवक को भी दबोच लिया।

शनिवार को की थीं स्नेचिंग की दो वारदातें
एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि बाइक चला रहे युवक ने पूछताछ में अपना नाम अंशू और पुलिस की गोली से घायल का नाम हर्ष बताया है। दोनों ने शनिवार को दिल्ली जाते प्रताप विहार दंपति हैंड बैग और एक अन्य से मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को कबूल किया है। अभियुक्तों से पुलिस ने तीन मोबाइल, एक तमंचा और एक बाइक बरामद की है। एसीपी ने बताया कि अंशू और हर्ष के कब्जे से पुलिस को काले रंग की टीवीएस बाइक मिली है। दोनों शातिर स्नेचर हैं, इनसे पूछताछ पर कुछ और वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img