कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल सहित अनेक नेताओं ने तेजाखेड़ा पहुंचकर पूर्व सीएम ओपी चौटाला को दी श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल सहित अनेक नेताओं ने तेजाखेड़ा पहुंचकर पूर्व सीएम ओपी चौटाला को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़, 26 दिसंबर। वीरवार को अनेक राजनेताओं और सामाजिक शख्सियतों ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक सावित्री जिंदल सहित अनेक राजनेता सिरसा स्थित गांव तेजाखेड़ा फार्म पहुंचे और स्वर्गीय चौ. ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नेताओं ने जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला सहित पूरे शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। विपुल गोयल ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के जीवन को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि जनसेवा व प्रदेश की सेवा में उनका अहम योगदान रहा है।

विधायक सावित्री जिंदल ने चौ. ओमप्रकाश चौटाला को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन प्रदेश और समाज की सेवा को समर्पित किया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा की राजनीति में चौटाला साहब के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। वहीं राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लों व उनके उत्तराधिकारी जसदीप सिंह गिल, यूपी से सांसद हरेंद्र मलिक सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी तेजाखेड़ा फार्म पहुंच कर स्वर्गीय चौ. ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि दी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img