उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: आठ थाना क्षेत्र नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। साहिबाबाद इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 दिसंबर को होने वाले दौरे के मद्देनज़र, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है। कमिश्नरेट पुलिस ने जिले के आठ थानों को नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया है।

रविवार तक इन क्षेत्रों में ड्रोन और मानव रहित सभी उड़ने वाले उपकरणों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी साहिबाबाद के आनंद विहार में नमो भारत ट्रेन स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, जिसके दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) आनंद कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कारण नगर कोतवाली, मधुबन बापूधाम, नंदग्राम, सिहानीगेट, इंदिरापुरम, कौशांबी, साहिबाबाद, और लिंकरोड थाना क्षेत्रों को नो फ्लाइंग ड्रोन क्षेत्र घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में बृहस्पतिवार से लेकर रविवार की रात तक ड्रोन, यूएवी, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, और अन्य उड़ने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा। कार्यक्रम के आयोजक या मीडिया कर्मियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी के लिए संबंधित थाने से अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही, ड्रोन ऑपरेटर को थाना पुलिस को अपनी सारी जानकारी देनी होगी। सरकारी कार्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों पर भी मानव रहित उड़ने वाले यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img