उत्तर प्रदेश, नोएडा: अवैध रूप से कॉलोनी काटने के चलते 18 के खिलाफ हुआ मुकदमा

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।थाना ईकोटेक -3 में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक ने 18 लोगों को नामित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ये लोग ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तुशियाना गांव में अधिसूचित जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कर रहे हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी राजीव कुमार ने थाना ईकोटेक -3 में सतबीर पुत्र रामचंद्र ,शहादत अली, धनी उर्फ धनीराम पुत्र समय सिंह, गोविंद शर्मा पुत्र जतन शर्मा, सुनील बंसल पुत्र किशन लाल, हरिश्चंद्र अरोड़ा पुत्र अमित चंद्र अरोड़ा, शहादत खान पुत्र शौकत, सोनू खान पुत्र शौकत, निजागत अली पुत्र नन्हे खान, मोहम्मद पुत्र शौकत, दयाराम शर्मा पुत्र वेद राम शर्मा, कृष्ण शर्मा पुत्र वेद राम शर्मा, शिवराम शर्मा पुत्र वेद राम शर्मा, अमित कुमार पुत्र संतोष कुमार झा, अंकित पुत्र जयराम, राजू पुत्र रामदास, फरमान सैफी पुत्र जमालुद्दीन, नवेद आलम पुत्र इकबाल हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के ग्राम तुस्याना में ये लोग कई खसरों पर अवैध रूप से निर्माण कर रहे हैं। यह लोग प्लाटिंग करके कॉलोनी काटकर भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें प्लाट बेच रहे हैं। उनसे मोटी रकम कमा रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मौके पर जाकर कई बार काम रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन यह लोग देर- सवेर अवैध रूप से निर्माण कर रहे हैं। इस वजह से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मास्टर प्लान का हित प्रभावित हो रहा है, तथा भोली भाली जनता इनके जाल में फंसकर अपनी रकम लूटा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More: Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने फर्जी वीजा गिरोह का किया भंडाफोड़, सैकड़ों लोगों को बनाया है शिकार

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img