Faridabad: फरीदाबाद में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया, उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया

Faridabad: फरीदाबाद में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया, उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad में खाद्य आपूर्ति विभाग और ग्राहक पंचायत ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया, जहां उपभोक्ताओं और डिपो धारकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि खरीदारी के दौरान बिल अवश्य लें और सामान की गुणवत्ता की जांच करें। विभाग ने बताया कि ऐसा करने से उपभोक्ता किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बच सकते हैं और यदि किसी प्रकार की शिकायत होती है तो उसके निवारण के लिए कानून का सहारा ले सकते हैं। इस कार्यक्रम में लीगल ऑफिसर महेंद्र सिंह ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और उपभोक्ता संरक्षण कानूनों की जानकारी दी। सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी विनय मुद्गल ने बताया कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

डिपो संचालक सुशील मित्तल ने कहा कि उपभोक्ताओं को जागरूक करना जरूरी है ताकि वे धोखाधड़ी से बच सकें। उन्होंने कहा कि डिपो धारकों को भी निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक खरीद के लिए बिल जारी करें और उपभोक्ताओं को उनकी खरीद की रसीद अवश्य दें। कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई और बताया गया कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है तो वे तुरंत इसकी शिकायत कर सकते हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img