Faridabad Crime: फरीदाबाद में 19 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इंस्टाग्राम पर मिली थी धमकी

Faridabad Crime: फरीदाबाद में 19 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इंस्टाग्राम पर मिली थी धमकी

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad Crime: फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद इलाके की बसेलवा कॉलोनी में दो गुटों के बीच झगड़े के दौरान 19 वर्षीय युवक अंशुल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है, जिसमें आरोपी अंशुल का पीछा करते और उस पर हमला करते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम की है। चार दिन पहले अंशुल को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिली थी। परिजनों का आरोप है कि अंशुल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अंशुल हमलावरों से बचने के लिए सड़क पर भाग रहा था, लेकिन बैलेंस बिगड़ने के कारण वह गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंशुल को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Faridabad पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि परिजनों ने पहले आरोपियों के साथ समझौता कर लिया था, जिसके चलते तत्काल कार्रवाई नहीं की गई थी।
परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा है कि अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती, तो अंशुल की जान बचाई जा सकती थी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img