Noida Crime: नोएडा में बीती रात थाना ईकोटेक-3 में पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़

Noida Crime: नोएडा में बीती रात थाना ईकोटेक-3 में पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़

रिपोर्ट: अमर सैनी

Noida Crime:  बीती देर रात सेंट्रल नोएडा के इकोटेक 3 थाना क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर चोर के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार, बीती रात थाना इकोटेक-3 की पुलिस पुश्ता रोड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश ने बाइक की स्पीड बढ़ाकर नया गांव इलाहाबास की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा किया। घिरता देख बदमाश ने अपनी बाइक रास्ते में गिरा दी और कच्चे रास्ते से भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।

पकड़े गए बदमाश की पहचान मोहित, निवासी ग्राम माधर, थाना सफीपुर, जिला कानपुर देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसके पास से 15,500 रुपए, एक चोरी की बाइक, 1 तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर इकोटेक 3 थाना क्षेत्र की कई कॉलोनियों में चोरी की वारदातें की थीं, जिनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img