Delhi Elections: हर्ष मल्होत्रा ने केजरीवाल सरकार पर आयुष्मान योजना लागू न करने को लेकर निशाना साधा

Delhi Elections: हर्ष मल्होत्रा ने केजरीवाल सरकार पर आयुष्मान योजना लागू न करने को लेकर निशाना साधा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Elections: केंद्रीय राज्य मंत्री और दिल्ली से बीजेपी सांसद हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने पर अरविंद केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश के अधिकांश राज्यों में यह योजना लागू है, लेकिन दिल्ली और पश्चिम बंगाल में इसे लागू नहीं किया गया। हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने संजीवनी योजना का झूठा वादा किया है, लेकिन इस योजना से दिल्लीवासियों को कोई ठोस लाभ नहीं मिल पाया है।

मल्होत्रा ने दिल्ली सरकार से सवाल किया कि आयुष्मान योजना के अलावा और कौन सी ऐसी योजना है जो दिल्ली में लागू की गई है और उससे दिल्लीवासियों को कितना लाभ हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का विरोध करते हुए दिल्ली सरकार ने आयुष्मान योजना को लागू नहीं किया, क्योंकि इसे लागू करने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया।

मल्होत्रा ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार को बीजेपी से विरोध हो सकता है, लेकिन दिल्ली की जनता का नुकसान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने मनीष सिसोदिया के उस वादे को याद किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू की जाएगी, लेकिन दुर्भाग्य से पिछले 10 सालों से इसे लागू नहीं किया गया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img