उत्तर प्रदेश, नोएडा: स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत सभी बीएसए को बच्चों की औसत उपस्थिति को 10 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। इससे निपुण भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। अभियान को पूरा करने के लिए सभी डायट प्राचार्य और बीएसए को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें डायट प्राचार्य, बीएसए, बीईओ, मेंटर और शिक्षकों को बच्चों की स्कूल में उपस्थिति के महत्व को उजागर करने के आदेश भी दिए गए है। इसके लिए नियमित अनुश्रवण और अभिभावकों से संपर्क करें। शिक्षकों को घर-घर अभियान चलाकर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने कहा है कि बच्चों की कम उपस्थिति के मूल कारणों का विश्लेषण करें। शिक्षक और बच्चों के बीच आत्मीय संबंध विकसित करें। निरीक्षण व अनुश्रवण से उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। आउटरीच प्रोग्राम के तहत अभिभावकों के साथ बैठक, घर भ्रमण और शिक्षा चौपाल करें। उन्हें डीबीटी के लाभ, पढ़ाई के लाभ के बारे में अवगत कराएं। अगर बच्चे अपने भाई बहन की देखभाल में लगे हैं तो उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी दें।

स्कूलों में बच्चों की सख्यां और उपस्थिति बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके लिए अभियान चलाकर बच्चों और अभिभावकों के साथ बैठक की जाती है। अभियान में तैजी लाई जाएगी।

– राज सिंह यादव, प्राचार्य डायट

Read More: Delhi Crime: बाहरी उत्तरी जिला दिल्ली पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, 102 अपराधियों को निर्वासित किया

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img