Delhi Elections: दिल्ली BJP प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल को “घोटालों का जादूगर” करार दिया

दिल्ली BJP प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल को “घोटालों का जादूगर” करार दिया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें “घोटालों और नियमों के उल्लंघन का जादूगर” करार दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को केवल जनता को गुमराह करना आता है और वे अपनी जादूगरी सड़कें बनाने, सीवर ओवरफ्लो रोकने और साफ पानी उपलब्ध कराने जैसे जरूरी कामों में नहीं दिखाते।

सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल केवल दिल्ली को लूटने के जादूगर हैं। उनकी कार्यशैली ऐसी है कि जनता अब उनके सामने हाथ जोड़ने को मजबूर हो गई है।” उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करते हैं और जब मामला फंसता है, तो उपराज्यपाल या अन्य अधिकारियों पर आरोप लगाने लगते हैं।

मार्शल भर्ती विवाद पर भी सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल इस मामले को कानूनी उलझनों में डालकर केवल दोषारोपण की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जो काम करना होता है, उसके नियम उनके अधिकारी बताते होंगे। लेकिन जिन कामों को टालना होता है, उसमें कानूनी पेचीदगी पैदा कर दी जाती है।” भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह अपनी जादूगरी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में लगाते, तो दिल्ली की जनता की समस्याएं काफी हद तक सुलझ चुकी होतीं।

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img