नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा: सोमवार को नोएडा एयरपोर्ट पर उतरेगा हवाई जहाज

अमर सैनी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को पहली बार विमान रनवे पर उतरेगा। नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) से हरि झंडी के बाद रनवे ट्रायल होगा। रनवे पर विमान की लैंडिंग और टेक ऑफ के जरिए ट्रायल पूरा किया जाएगा।

दरअसल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे के ट्रायल के लिए डीजीसीए से 15 दिसंबर तक की समयसीमा तय की गई है। ऐसे में निर्धारित तिथि पर कामर्शियल ट्रायल रन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र का इंतजार था। पहले 30 नवंबर को ट्रायल रन की तारीख नियत की गई थी, लेकिन एनओसी नहीं मिलने के कारण अब 15 दिसंबर तक मौका है। कैलिब्रेशन ट्रायल के बाद रनवे का ट्रायल 9 दिसंबर को होगा। इस ट्रायल के बाद यापल वाई अड्डे के प्रमाणीकरण के लिए दस्तावेज को अंतिम रूप देगा और इसे डीजीसीए को सौंप देगा। एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ान संचालन शुरू होने से पहले हवाई अड्डे को डीजीसीए और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) दोनों द्वारा प्रमाणीकरण की आवश्यकता होगी। इन प्रमाणीकरण के लिए समयसीमा का निर्धारण भी किया गया है।

यह वाली जांच पूरी हुई

आपको बता दें कि अबतक एयरपोर्ट पर कैट-1 और कैट-3 उपकरण स्थापित हो चुके हैं, जो कोहरे में विमान की ऊंचाई और दृश्यता की जानकारी देते हैं। एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) को स्थापित किया जा चुका है, जिसकी एयरक्राफ्ट बीच किंग एयर 360 ईआर के जरिए 10 से 14 अक्तूबर तक जांच की जा चुकी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img