Delhi Elections: दिल्ली बीजेपी का ‘परिवर्तन यात्रा’ अभियान 8 दिसंबर से शुरू, सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकालेगी यात्रा

Delhi Elections: दिल्ली बीजेपी का ‘परिवर्तन यात्रा’ अभियान 8 दिसंबर से शुरू, सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकालेगी यात्रा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घोषणा की कि दिल्ली बीजेपी 8 दिसंबर से ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करने जा रही है। यह यात्रा दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों और 7 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। यह यात्रा पैदल निकाली जाएगी, किसी रथ का उपयोग नहीं होगा। यात्रा की शुरुआत सनातन धर्म के मंत्रोच्चारण से होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का एक बड़ा नेता यात्रा का शुभारंभ करेगा।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “दिल्ली में अब बदलाव की जरूरत है। आम आदमी पार्टी की सरकार का भ्रष्टाचार जनता के सामने आ चुका है, और यह यात्रा सत्ता परिवर्तन का आधार बनेगी।” सचदेवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “उनकी नौटंकी हर चुनाव से पहले शुरू हो जाती है। झूठे हमले और बयानबाजी से जनता गुमराह नहीं होगी। दिल्ली की जनता समझदार है और आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।” यह यात्रा दिल्ली बीजेपी के आगामी चुनाव प्रचार की एक बड़ी पहल के रूप में देखी जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img