Delhi Elections 2025: आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की, विश्वास नगर से दीपक सिंगला को मिला टिकट

Delhi Elections 2025: आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की, विश्वास नगर से दीपक सिंगला को मिला टिकट

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने आज अपने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें तीन मौजूदा विधायकों का टिकट कट गया है। इस सूची में बीजेपी और अन्य राजनीतिक दलों से छह नए उम्मीदवारों को भी शामिल किया गया है। विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से दीपक सिंगला को आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस अवसर पर टॉप स्टोरी संवाददाता से खास बातचीत में दीपक सिंगला ने कहा, “बीजेपी के विधायक ओम प्रकाश शर्मा से विश्वास नगर की जनता नाराज है। पिछले 12 वर्षों में ओम प्रकाश शर्मा ने विधायक रहते हुए जनता का कोई काम नहीं किया। अब विश्वास नगर की सीट आम आदमी पार्टी की झोली में जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा, “अरविंद केजरीवाल जी ने मुझ पर फिर विश्वास किया है, और मैं उनका यह विश्वास टूटने नहीं दूंगा। मैं विश्वास नगर से आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी होकर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।” दीपक सिंगला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा, “बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा था, और इसका बदला दिल्ली की जनता अपनी वोट से लेगी। इस बार फिर चौथी बार अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री होंगे।”

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img