Noida Crime: नोएडा में बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट में रखा, 65 लाख रुपए की ठगी

Noida Crime: नोएडा में बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट में रखा, 65 लाख रुपए की ठगी

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर-128 में रहने वाली 65 वर्षीय महिला चांद गांधी को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट में रखते हुए 65 लाख रुपए की ठगी की। ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर महिला को फर्जी आरोपों में फंसाने की धमकी दी, जिससे महिला सहम गई और उनकी योजना का शिकार बन गई। 13 जुलाई को महिला को एक व्यक्ति ने फेडेक्स मुंबई ब्रांच के कर्मचारी के नाम से कॉल किया और आरोप लगाया कि उनके नाम से भेजे गए पार्सल में ड्रग्स और अन्य आपत्तिजनक सामग्री पाई गई है। ठगों ने गिरफ्तारी का डर दिखाकर महिला को स्काइप कॉल के माध्यम से फर्जी मुंबई पुलिस अधिकारियों से जोड़ा। पूछताछ के दौरान ठगों ने महिला से बैंक खातों और अन्य वित्तीय जानकारी हासिल कर ली।

पैसे ट्रांसफर कराने के दौरान, जब महिला ने विरोध किया तो उसे फर्जी गिरफ्तारी वारंट भेज दिया गया। ठगों ने महिला की एफडी तुड़वाकर 40 लाख और अन्य खाते से 25 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। इस दौरान महिला को अस्थमा का दौरा पड़ा, पर ठगों ने दबाव बनाए रखा। आखिर में, ठगों ने संपर्क तोड़ लिया, जिसके बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। नोएडा में इस तरह के डिजिटल अरेस्ट के मामले बढ़ रहे हैं। इससे पहले भी एक रेलवे के रिटायर्ड जीएम से 52 लाख और एक महिला डॉक्टर से 45 लाख की ठगी की जा चुकी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

https://youtu.be/Yc-bBq96hgI

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img