Delhi: गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई, महाराजा हरिश्चंद्र रुस्तगी सभा ने किया आयोजन

गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई, महाराजा हरिश्चंद्र रुस्तगी सभा ने किया आयोजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिवाली के अगले दिन यानी आज हर जगह गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। महाराजा हरिश्चंद्र रुस्तगी सभा कृष्णा नगर द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। सभा के पदाधिकारी विजय रुस्तगी ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को छोटी अंगुली में उठाकर हजारों जीव-जंतु और मनुष्यों के जीवन को बचाया था। उसी दिन से गोवर्धन पूजा की शुरुआत हुई, जिसे अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है।

कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों द्वारा श्याम भजन और सुंदर झांकियों की प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत सभी भक्तों ने गोवर्धन महाराज का पूजन किया और अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन ने लोगों में भक्ति और श्रद्धा का भाव भरा।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img