Howrah Fire: हावड़ा में काली पूजा के दौरान पटाखों से लगी आग में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

Howrah Fire: हावड़ा में काली पूजा के दौरान पटाखों से लगी आग में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के उलुबेरिया में शाम काली पूजा के समय पटाखे फोड़ते वक्त एक घर में आग लग गई। इस दर्दनाक घटना में तीन बच्चों की जान चली गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। बच्चों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना तब हुई जब कुछ बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे और चिंगारी पास में रखे पटाखों पर गिर गई। इसके चलते घर में तेजी से आग फैल गई, जिसमें 9, 4, और 2.5 साल के तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए। हावड़ा डिविजनल फायर ऑफिसर ने बताया कि तीनों बच्चों के जले हुए शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।

पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और यह बेहद दुखद घटना है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img