BJP Protest: दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा का प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा का प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा द्वारा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में विधायक अभय वर्मा, पूर्व विधायक नितिन त्यागी, नसीब सिंह, शाहदरा जिला अध्यक्ष संजय गोयल, और महिला मोर्चा अध्यक्ष अपर्णा गोयल सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभय वर्मा ने कहा कि कोरोना काल में जब दिल्ली की जनता अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही थी, तब केजरीवाल अपने ‘शीश महल’ के निर्माण में लगे हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस महल के निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं।

वर्मा ने यह भी कहा कि शराब घोटाले में फंसे केजरीवाल ने जब अपना पद छोड़ा, तब उन्होंने शीश महल से टॉयलेट सीट चुरा ली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस मामले को जनता तक पहुंचाने के लिए सड़क पर उतरे हैं। अपरना गोयल ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के निवास से कई सामान गायब हैं, जिसमें एक टॉयलेट सीट भी शामिल है, जिसकी कीमत 12 लाख रुपये है। गोयल ने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार में इतने लिप्त हैं कि उन्होंने महल से सामान निकालकर ले जाने तक की हिम्मत की।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img