जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा न्यू नोएडा और ग्रेटर नोएडा फेस 2, बनेगा नया एक्सप्रेसवे

अमर सैनी

नोएडा। लखनऊ में हुई हाईलेवल बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि न्यू नोएडा, ग्रेटर नोएडा फेस-2 और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा। इन तीनों इलाकों को जोड़ने के लिए 16 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। एक्सप्रेसवे के किनारे 1500 हेक्टेयर जमीन पर लॉजिस्टिक हब भी बनाया जाएगा।

इस पूरे प्रॉजेक्ट को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है। यमुना विकास प्राधिकरण की तरफ से इसको लेकर प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर लखनऊ में बैठे अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। उसके बाद ही यह फैसला लिया गया है। अब न्यू नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा फेस-2 और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा। तीनों स्थानों को जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे को बनाने की मंजूरी दे दी है। इसी के साथ फैसला लिया गया है कि अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास कृषि जमीन नहीं होगी। अब एयरपोर्ट के आसपास इंडस्ट्री विकसित की जाएगी। इसकी मंजूरी भी योगी सरकार ने दे दी है। यमुना सिटी के सेक्टर-8A, सेक्टर-8B, सेक्टर-8C, सेक्टर-8D और सेक्टर-8E में इंडस्ट्री लगाई जाएगी। इसके अलावा सेक्टर-7, सेक्टर8, सेक्टर-31डी, सेक्टर-23G, सेक्टर-23I और 23E में हर प्रकार की व्यावसायिक सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

मास्टर प्लान 2041 को मिली मंजूरी
उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 को मंजूरी दे दी है। अब इस पर काम शुरू होगा। यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 के तहत गौतमबुद्ध नगर के 131 और बुलंदशहर के 95 गांव अधिग्रहण किए जाएंगे। दोनों जिलों के 226 गांव को मिलाकर मास्टर प्लान 2041 तैयार किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण का नया शहर 796 वर्ग किलोमीटर जमीन पर बसेगा। इससे पहले इस मास्टर प्लान में 171 गांव जोड़े गए थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ा दी है। अब यमुना प्राधिकरण का नया शहर 226 गांव पर बसेगा।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img